ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रांची मे राजद की स्थिति मजबूत करने 2 दिन के दौरे पर आये बिहार के उप मुखमंत्री तेजस्वी यादव पत्रकारों 1932 और नियोजनिति के सवाल को टालते नजर आये

भारती मिश्रा:-झारखंड रांची मे राजद और महागठबंधन को मजबूत बनाने 2 दिन के दौर पर शनिवार रांची आये बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहले दिन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से औपचारिक मुलाकात की वहां पर उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी विस्तार से संबंधित बातचीत की।

रविवार को उन्होंने रांची स्थित राजद कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहां की राजद की कोशिश है की महागठबंधन के साथ मिलकर झारखंड में आरआरएस और भाजपा को पनपने नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि 2019 में हम लोगों ने महागठबंधन में साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इस बार कितने सीट पर चुनाव लड़ेंगे यह तय नहीं हुआ है लेकिन यह तय है कि हम मजबूती के साथ लड़ेंगे। इसी के साथ पत्रकारों के 1932 के खतियान के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में मेरी इतनी जानकारी नहीं है लेकिन कैबिनेट में राजद के मंत्री भी झामुमो के साथ थे इसलिए हम इसमें खुद को अलग नहीं मानते हैं। पत्रकार के द्वारा यह पूछे जाने पर झामुमो सरकार तो बिहारी और यूपी वालों को अलग मानती है इस पर तेजस्वी यादव ने जवाब दिया कि कि आप उनके कहने का गलत मतलब निकाल रहे हैं उनके कहने का मतलब है कि आदिवासियों को प्राथमिकता दी जाए। नियोजन नीति संबंधी प्रश्न पूछे जाने पर जवाब को यह कह कर यह उनका स्थानीय मामला है सवाल को टालते नजर आए तेजस्वी यादव।

Related Articles

Back to top button