ताजा खबर
25 हजार के इनामी एवं कुख्यात अपराधी को #BiharPolice ने किया गिरफ्तार!

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/औरंगाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत माली थाना क्षेत्र से 25 हजार रूपये के इनामी अपराधी छोटन सिंह को गिरफ्तार किया गया।
अंबा थाना क्षेत्र में सोनवर्षा एवं बलिया के बीच अहरा के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से ₹58,880/- की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
मामले में गठित SIT द्वारा सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर छापेमारी की गई। साक्ष्य संकलन के बाद इनामी एवं कुख्यात अपराधी छोटन सिंह को माली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।


