प्रमुख खबरें

*BRICS संसदीय मंच-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर के संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित 12वें BRICS संसदीय मंच-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस समारोह का में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत किया। साथ ही, उन्होंने माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार से मिलकर बिहार का हाल चाल जाना।

इस वर्ष BRICS संसदीय मंच का विषय “जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना” है। मंच पर सदस्य एवं साझेदार देशों के प्रतिनिधियों ने संसदीय सहयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों, जनकल्याण और समावेशी विकास को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि BRICS संसदीय मंच विभिन्न देशों की संसदों के बीच संवाद, सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय मंच जनहित से जुड़े मुद्दों पर साझा दृष्टिकोण विकसित करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक सहयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों और जन-केंद्रित विकास को नई दिशा दे रहा है। भारत की संसदीय परंपराएं और लोकतांत्रिक व्यवस्था विश्व समुदाय के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

डॉ. प्रेम कुमार ने विश्वास व्यक्त किया कि BRICS संसदीय मंच-2026 के माध्यम से सदस्य देशों के बीच संसदीय सहयोग और मजबूत होगा तथा विकास, शांति और जनकल्याण के साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

Related Articles

Back to top button