ताजा खबर

आज कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित ‘बिहार किसान न्याय संवाद’ कार्यक्रम के दौरान बिहार किसान कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष ‘डॉ. विजय कुमार’ ने पदभार ग्रहण किया।

अविनास कुमार/इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष “ राजेश कुमार राम जी” एवं अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी श्री अखिलेश शुक्ला जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रो.डॉ.विजय कुमार ने औपचारिक रूप से जिम्मेदारी स्वीकार की।

कार्यक्रम की शुरुआत बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. हिमांशु कुमार की तस्वीर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम जी सहित सभी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करके की। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए हुए किसान एक्टिविस्टों ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास जताया और किसान कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।

* श्री राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के विकास और सम्मान के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसान न्याय संवाद किसानों की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने का प्रभावशाली मंच साबित होगा।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि एनडीए के 11 साल के शासन में देश की स्थिति बदहाल हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने किसानों, दलितों, और गरीबों के खिलाफ नीतियां अपनाई हैं। एनडीए के सत्ता में आते ही किसानों की जमीन लेने के लिए एक के बाद एक तीन अध्यादेश लाए गए। नोटबंदी जैसा काला कानून लागू कर देश की एमएसएमई और अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया। जीएसटी लागू कर अर्थव्यवस्था को और चौपट कर दिया गया। मणिपुर की हिंसा पर आज भी केंद्र सरकार मूकदर्शक ही है।

* श्री अखिलेश शुक्ला एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने किसानों को न्याय दिलाने के लिए किसान न्याय योद्धा बनाने वाले अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के मोबाइल एप का शुभारंभ करते हुए कहा कि किसान कांग्रेस के रहते हुए बिहार का एक भी किसान आत्महत्या करने को मजबूर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस की टीम गांव गांव में किसान न्याय योद्धा तैयार करेगी और फार्मिंग कम्युनिटी बनाएगा।

श्री समीर कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य (MLC), ने किसान कांग्रेस की प्रदेश इकाई से किसानों के मुद्दों को “सड़क से सदन तक” उठाने का संकल्प व्यक्त किया।

* डॉ. विजय कुमार ने अपने उद्बोधन में राज्य के कृषक वर्ग की समस्याओं—जैसे उचित फसल मूल्य, सिंचाई सुविधाएँ, ऋण मुक्ति और प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा—पर प्रकाश डाला।

विजय कुमार ने कहा – बिहार के पास उन्नत भूमि है, प्रचुर मात्रा में मीठा जल है, वर्षाजल भी प्रचुर है जिसका जल प्रबंधन के द्वारा संचयन किया जा सकता है। बिहार के पास बड़ी संख्या में श्रमिक वर्ग, मजदूर वर्ग है। खेती और नौकरी यही दो क्षेत्र उसकी आशा के केंद्र में हैं।
पलायन और नौकरी को लेकर पार्टी अभियान भी चला रही है। सच तो यह है कि पलायन कारण नहीं है, यह परिणाम है। बिहार राज्य जहां खड़ा है, वहां तक की यात्रा में पलायन के पीछे उसके पारंपरिक रोजगार, ग्रामीण उद्योग, महात्मा गांधी के प्रयास से चलाए गए खादी ग्रामोद्योग के मृतप्राय हो जाने की कहानी है। आधुनिक रोजगार में समुचित उद्योगों का विकास हुआ नहीं, सरकारी क्षेत्र में नौकरियाँ लगातार सीमित होती गईं। कारीगर, मजदूर में बदलते गए और रोटी तथा सम्मान की तलाश में बड़े पैमाने पर लोगों का पलायन हुआ—जिसे हम देश और दुनिया के हर क्षेत्र में झोंपड़ी और खोपड़ी के रूप में देख सकते हैं (जहाँ ‘खोपड़ी’ से आशय बुद्धिमत्ता से है)। इस परिस्थिति में हमें यह स्पष्ट करना पड़ेगा कि बिहार के विकास की कहानी सुखद तभी बनेगी जब हम स्थानीय साधन, स्थानीय हुनर व कौशल को केंद्र मानकर रोजगार के अवसरों का सृजन करेंगे, जिसमें बिहारी कहलाना सम्मानजनक हो। बिहार और देश भावना या सकारात्मक राष्ट्र भावना में कोई भेद नहीं होगा। तरक्की, विकास और जन-जन की समृद्धि के लिए खेती, जल संसाधन, पशुपालन, ग्रामीण उद्योग के द्वारा विकास की ऐसी योजनाएं बनानी होंगी जो एक करोड़ रोजगार पैदा करने की गारंटी दे सकें—इस पर गंभीर चिंतन की ज़रूरत है।

आगामी गतिविधियाँ:

1. राज्य भर में किसान चौपालों और गोष्ठीयों का आयोजन
2. बाड़ और सुखाड़ के सवाल पर समाधान की ओर बढ़ना हमारी जिम्मेदारी रहेगी।
2. समस्याओं और सुझावों को एकत्र करने के लिए विशेष समिति का गठन
3. विषयगत समीक्षा बैठकें एवं प्रत्येक जिले में किसान न्याय संवाद का विस्तार किया जाएगा।
4. ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर किसान न्याय योद्धा बनाये जाएंगे।
5. किसान कांग्रेस के संगठन का विस्तार प्रदेश और जिले के साथ-साथ पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर किया जाएगा।

इस अवसर पर श्री राजेश कुमार राम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस डॉ. शमीर कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य श्री जितेंद्र गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री आर. सी पाण्डेय, प्रदेश प्रभारी किसान कांग्रेस श्री संतोष मिश्रा जी, बिहार प्रभारी सोशल मीडिया किसान कांग्रेस अन्य वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!