ताजा खबर

विकासपुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास की ऊंचाइयां छू रहा बिहार: परिमल कुमार

मुकेश कुमार/जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, दलितों के उत्थान, अल्पसंख्यकों के संरक्षण एवं सम्मान एवं विकास की सफल प्रयोगशाला साबित हो रहा है। अपने कुशल नेतृत्व में जिस तरह उन्होंने जंगल राज के दौरान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी बिहार की अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था को पटरी पर लाकर बिहार के विकास का मार्ग प्रशस्त किया, वह अद्भुत एवं अतुल्य है।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार वोट की नहीं बल्कि वोटर की चिंता करते हैं। वे संपूर्ण बिहारवासियों को अपना परिवार मानते हैं एवं सभी के उन्नति, विकास, प्रगति, समृद्धि एवं खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान राज्य भर की कई यात्राएं की जिसका उद्देश्य सभी को न्याय सुनिश्चित करना, सभी के विकास को सुनिश्चित करना एवं जनकल्याण सुनिश्चित करना रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राज्य भर में जारी उनकी प्रगति यात्रा भी सुशासन को और पुख्ता करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जब भी राज्य भर की यात्रा की तो उसके काफी सकारात्मक प्रभाव रहे। न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने न्याय यात्रा, विकास यात्रा, निश्चय यात्रा जैसे अनेकों यात्राएं की है। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को विकास पुरुष के नाम से जाना जाता है जहां विकास का तात्पर्य होता है सुधार करना। उन्होंने सभी क्षेत्र चाहे वो कानून व्यवस्था का क्षेत्र हो, आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र हो, या राजनीतिक सुचिता से संबंधित क्षेत्र हो, सभी में सुधार का प्रयास किया। इसके लिए सरकार ने सभी जाति, सभी वर्ग, सभी धर्म के विकास हेतु कई कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जिसके प्रभाव सर्वत्र दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए यह महत्वपूर्ण होता है कि उसकी समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार यात्रा के दौरान यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी सरकार ने जो विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया, उसकी प्राथमिकता क्या है एवं जिन लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है उन्हें विकास के मुख्य धारा के साथ जोड़ना है। यही समेकित एवं समग्र विकास की आदर्श अवधारणा है।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मात्र दिखावे के लिए कोई घोषणा या कार्य नहीं करते। उनका प्रत्येक कदम बिहार वासियों के विकास, समृद्धि, उन्नति एवं कल्याण के लिए होता है। वो यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सरकारी पैसे का प्रयोग के द्वारा जो कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है उसका ठीक से प्रयोग हो रहा है कि नहीं। साथ ही साथ यदि किसी योजना की क्रियान्वयन में कोई खामियां रह गई है तो उसमें सुधार कर बेहतर रणनीति तैयार की जा सके ताकि विकास की अनवरत्तता सुनिश्चित हो सके।

प्रगति यात्रा का उद्देश्य योजनाओं के क्रियान्वयन के मूल्यांकन के साथ-साथ विकास की प्रक्रिया को लगातार बनाए रखना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button