ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

केंद्र और राज्य सरकार के परस्पर तालमेल से बिहार नित्य दिन विकास के पथ पर अग्रसर है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-इसी क्रम में नेपाल सीमा पर स्थित बिहार के रक्सौल से हल्दिया बंदरगाह तक एक्सप्रेस-वे का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। छह से आठ लेन के इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण अगले साल से शुरू होने की खबर है। लगभग 695 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण को पूरा करने की समयसीमा वर्ष 2024-25 है। जमुई और बांका वासियों के लिए बड़े हर्ष की बात है कि इस एक्सप्रेस-वे के बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, पटना, बिहारशरीफ, शेखपुरा के अलावा जमुई और बांका जिलों से भी गुजरने की चर्चा है। इसके बाद यह एक्सप्रेस-वे झारखंड में प्रवेश कर सरैयाहाट, नोनीहाट व दुमका से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ से हल्दिया बंदरगाह तक चला जाएगा।
जमुई और बांका के साथ साथ बिहार को भी इससे बड़ा फायदा होगा। साथ ही चारों ओर से भूमि से घिरे नेपाल को बंदरगाह से भी जोड़ा जा सकेगा। इससे साथी पड़ोसी देश को आयात-निर्यात में मदद मिलेगी और भारत के सकल राजस्व में वृद्धि होगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!