ताजा खबर

बिहार दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ गाँधी मैदान में 22 से 24 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम जीविका पवेलियन का भी हुआ उद्घाटन

माननीय मंत्री , ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार ने किया उद्घाटन

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/पटना- बिहार राज्य के 114 वें स्थापना दिवस के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ श्री नीतीश कुमार , माननीय मुख्यमंत्री , बिहार सरकार ने रविवार 22 मार्च को गाँधी मैदान, पटना में किया l

उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार के थीम पर आधारित बिहार दिवस के आयोजन के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा गाँधी मैदान में उनके द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है l
इस अवसर पर बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जीविका का भी पवेलियन सुसज्जित है l आयोजन राज्य के विकास , शिक्षा और समृद्धि को प्रदर्शित करने हेतु आयोजित है l राज्य के विकास में अहम् योगदान दे रही जीविका और उसकी गतिविधियों पर आधारित जीविका पवेलियन का उद्घाटन रविवार को श्री श्रवण कुमार , माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार ने रिबन काटकर किया l तत्पश्चात माननीय मंत्री , ग्रामीण विकास विभाग ने जीविका की गतिविधियों पर आधारित स्टॉल का अवलोकन किया l स्टॉल का अवलोकन करने के बाद मुख्य मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर बिहार पवेलियन का विधिवत उद्घाटन माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग ने किया l इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया गया l अपने स्वागत संबोधन में श्री हिमांशु शर्मा , मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका ने कहा कि जीविका द्वारा चलाई जा रही गतिविधयों ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ाई है l सतत जीविकोपार्जन योजना एवं मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना गरीबी उन्मूलन एवं महिला स्वावलंबन में कारगर साबित हो रही है l मंच पर उपस्थित श्री पंकज कुमार, प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार का इतिहास काफी समृद्धशाली रहा है l वर्तमान समत में ग्रामीण विकास विभाग राज्य के ग्रामीण क्षत्रों के विकास में तत्परता से कार्य कर रही है l उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त एवं स्वावलंबी हो रही हैं l
अपने मंचीय उद्बोधन में श्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री , ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार ने सभी को बिहार दिवस की शुभकामनयें देते हुए कहा कि बिहार की गौरवशाली परंपरा रही है l बिहार की गाथा दूर देश तक गई एवं सुनाई जाती है l बिहार निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ रहा है l राज्य के विकास में जीविका दीदियाँ भी अहम् योगदान दे रही हैं l हर घर की एक महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत कर रही हैं l इससे लाभान्वित होकर महिलाएं स्वरोजगार कर रही हैं l अब शेष 20 लाख रुपये देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है l इस अवसर पर माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार ने गंगा स्वच्छता रथ को भी हरा झंडी देकर रवाना किया l

उद्घाटन समारोह के अंत में मंचासीन अतिथियों को जीविका दीदियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया l इस अवसर पर मंच पर श्री राम निरंजन सिंह, निदेशक जीविका, श्री राम कुमार पोद्दार, उप निदेशक , जल जीवन हरियाली अभियान, श्री विनय कुमार, निदेशक, उद्यम, जीविका, श्री राजेश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे l धन्यवाद ज्ञापन श्री राम निरंजन सिंह, निदेशक, जीविका ने किया l मंच संचालन श्री रौशन कुमार , प्रबंधक, संचार , जीविका एवं श्रीमती नाज़िश बानो, राज्य परियोजना प्रबंधक, जीविका ने किया l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!