अपराधठाकुरगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

किशनगंज/फरीद अहमद, जिले के ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र के एनएच एलआरपी चौक पर सोमवार को पौआखाली पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल के डिक्की तथा सीट के नीचे से करीब 9ली० 210 एमएल का अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। साथ ही तीन व्यक्ति सोनू कुमार सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा और सुभाष कुमार तीनों देवेतर बिरनिया थाना बहादुरगंज जिला किशनगंज निवासी को अवैध शराब के कारोबार करने के आरोप में गिरफ्तार कर कांड सं०-08/23 दर्ज कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष रंजन कुमार यादव, एएसआई नागेश्वर माहतो सहित पुलिस बल शामिल रहे। वहीं दूसरी कार्रवाई पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में शांति उराव के घर से करीब 06 ली० देशी चुलायी शराब के साथ शंकर उराव गोविंदपुर निवासी साथ में एक महिला शांति उराव को गिरफ्तार कर कांड सं०-08/23 दर्ज किया गया। अग्रिम कार्रवाई हेतु न्यायालय किशनगंज भेजा गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button