भोजपुर:- सितम्बर माह-2024 का मासिक अपराध निवारण गोष्ठी का आयोजन किया गया।…
मासिक अपराध निवारण गोष्ठी॥

गुड्डू कुमार सिंह/आरा :-दिनांक-16.10.2024 को समय 05:00 बजे अपराहन से अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, परिवीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओ०पी० अध्यक्ष एवं संबंधित शाखा प्रभारी विगत माह में किये गये कार्यों का विवरणी के साथ सम्मलित हुए। अधोहस्ताक्षरी के द्वारा उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों का स्वागत किया गया साथ ही दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दमय वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सभी को बधाई दिये।
अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु तथा आगामी पर्व एवं तरारी विधानसभा उप चुनाव को लेकर कई सख्त निर्देश दिये गये :-
> अपराध के हॉट स्पॉट आदि के आधार पर नये टी०ओ०पी० बनाने। > शाराब माफिया/भू-माफिया के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई करने।
> सड़क दुर्घटना से संबंधित हॉट स्पॉट पर यातायात संबंधित चिन्ह आदि लगाकर
दुर्घटना कम करने।
> गश्ती को सक्रिय बनाने।
> कांड का निष्पादन में तेजी लाने।
> थाना पर आये जनता से सोम्यता पूर्वक व्यवहार करने एवं उनके समस्या पर त्वरित
कार्रवाई करने।
> आगामी पर्व को लेकर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई करने।
> तरारी विधान सभा उप चुनाव को भयमुक्त एवं निष्पक्ष कराने के लिए तैयारी को लेकर विशेष चर्चा की गयी।