राजनीति

भारतीय जनता पार्टी बगहा जिला कार्यालय का हुआ उदघाटन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा जी ने पटना कार्यालय से वर्चुअल रूप सेकार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ किया। वर्चुअल उदघाटन मे उपस्थित भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल जी, उप मुख्यमंत्री श्री तारा किशोर प्रसाद जी, श्री मति रेणु देवी जी मोतिहारी के माननीय सांसद सह पूर्व कृषि मंत्री श्री राधा मोहन सिंह जी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।इसके पूर्व बगहा जिला कार्यालय में माननीय राज्य सभा सांसद श्री सतीश चन्द्र दुबे जी, बगहा भाजपा जिला अध्यक्ष सह बगहा के माननीय विधायक श्री राम सिंह जी, राम नगर की माननीय विधायक श्री मति भागीरथी देवी जी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पुजा पाठ करते हुए हवन किया। आचार्य हिमांशु राज जी ने पुरे वैदिक रीति रिवाज से पूजा संपन्न कराते हुए उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। तत्पश्चात आए हुए अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम के बीच लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात को सुना गया। सभी प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को नव निर्मित निजी कार्यालय के लिए बधाई दी। ज्ञात हो कि यह कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और हाई टेक है।
उदघाटन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव जी, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, संजय पाण्डेय ,भूप नारायण यादव, पंकज झुनझुनवाला, चंद्रभूषण सिंह, विरेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री भूपेंद्र नाथ तिवारी, अचिंत्य कुमार लल्ला, जिला मंत्री रितु जायसवाल, अजया राय,रतेंद्र नाथ तिवारी, दीपक राही, राकेश चंद्र राव, अमरेश श्रीवास्तव अनिल जायसवाल, सुनील दत्त पाण्डेय, विजय गुप्ता, पवन सिंह,मोहन साहु, अनिल यादव, गोविंद जायसवाल, अमित पांडेय, बलराम मिश्रा, शुभम पांडेय, रौशन तिवारी, सुमित श्रीवास्तव, कृष्णा कसेरा,रोहित चौधरी,अखिलेश्वर सिंह, बब्लू मिश्रा, श्री कांत हलदार, दिनेश राव , दीपु तिवारी, सोमेश पांडेय, मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजय सिंह जी, दिवाकर चौधरी जी अभिषेक राय, संदीप पटेल,आई टी सेल के जिला संयोजक प्रमोद प्रसाद काजू, मनोज साहु, दीपु जायसवाल, वार्ड पार्षद नागेंद्र सिंह, चौतरवा मंडल अध्यक्ष ब्रजेश प्रसाद, प्रमोद साह, अशोक गुप्ता, सिद्धार्थ शंकर सिंह, अवधेश गुप्ता, योगी मुकेसानंद सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button