ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम जिले के 3 विद्यालयों को घोषित किया गया उत्कृष्ट विद्यालय, यहां इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई होगी । CM ने किया आनलाइन उद्घाटन ।

तारकेश्वर गुप्ता : जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के 3 विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय घोषित कर दिया गया है। यहां अब इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई कराई जाएगी। इन विद्यालयों में जमशेदपुर के साकची का उत्क्रमित प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय भी शामिल है। उत्क्रमित प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय साकची में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ और यहां इंग्लिश मीडियम की पढ़ाई का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस मौके पर रांची में हो रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। ये कार्यक्रम स्कूल की छात्राओं ने भी देखा। साकची के उत्क्रमित प्लस टू बालिका विद्यालय के अलावा बीपीएम प्लस टू उच्च विद्यालय बर्मामाइंस और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सुंदर नगर भी उत्कृष्ट विद्यालय घोषित किए गए हैं। इन विद्यालयों में भी इंग्लिश मीडियम पढ़ाई होगी।

Related Articles

Back to top button