प्रमुख खबरें

बिहार दिवस के अवसर पर लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति

त्रिलोकी नाथ प्रसाद । बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की सुप्रसिद्ध लोकगायिका किरण कुमारी ने अपनी मधुर आवाज़ में लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रसिद्ध लोकगीत “पायलिया ए मईया झनुर-झुनुर बाजे” तथा “कुछ दिन नइहर में खेलहु न पवली, वरजोरी रे सईया मांगे गवना हमार, वरजोरी रे…” प्रस्तुत किए। इन गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रोताओं का दिल जीत लिया और पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी।

किरण कुमारी की सुमधुर गायकी और लोकधुनों की प्रस्तुति ने बिहार की समृद्ध लोक-संगीत परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। श्रोताओं ने उनके गीतों को बेहद पसंद किया और कार्यक्रम की भरपूर सराहना की।

इस अवसर पर संगत कलाकारों ने भी अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पंडित अर्जुन चौधरी ने नाल पर, मो. सरफुद्दीन ने बांसुरी पर, सुजीत कुमार ने सिंथेसाइज़र पर तथा मनीष ने ऑक्टोपैड पर प्रभावशाली संगत देकर कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया।
सभी कलाकारों के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बन गया। बिहार दिवस के इस सांस्कृतिक आयोजन ने बिहार की समृद्ध लोक-सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!