राजनीति
अविनाश कुमार प्रदेश प्रधान महासचिव मनोनितः- हम (से0)
त्रिलोकी नाथ प्रसाद –हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के प्रदेश अध्यक्ष सह सिकंदरा विधायक श्री प्रफुल्ल कुमार मॉंझी ने पार्टी के मजबुती हेतु श्री अविनाश कुमार को प्रदेश प्रधान महासचिव के पद पर मनोनित किया है ।अविनाश कुमार को पार्टी का प्रदेश प्रधान महासचिव बनाए जाने पर पार्टी के सदस्यों मे खुशी की लहर दौड़ गई है, अविनाश कुमार इस पार्टी के बहुत पुराने कार्यकर्ता रहे हैं, भिन्न-भिन्न पदो पर रह कर पार्टी के मजबुती के लिए कार्य करते रहे हैं। इनके अनुभव के आधार पर इन्हें प्रदेश प्रधान महासचिव के पद का भार दिया गया है। मुख्य प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकोष्ठ झुग्गी झोपड़ी गीता पासवान राष्ट्रीय सचिव राजन सिद्दीकी प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता विजय यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष रघुवीर मोची, इं सैफुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय आलम, प्रदेश सचिव इरफान उल हक, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र शास्त्री बिहार प्रदेश मीडिया श्रवण कुमार, प्रभा कुमारी पिंकी देवी पटना महानगर अध्यक्ष अनिल रजक प्रदेश सचिव आशुतोष राणा आकाश कुमार प्रदेश सचिव राकेश कुमार आदि हम नेताओं ने बधाई दी।