District Adminstrationअपराधकिशनगंजताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शहर में नशों के कारोबारियों के विरुद्ध ऑपरेशन रेड के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, लाखो रूपए मूल्य के स्मैक के साथ दो महिला कारोबारी सहित एक पुरुष गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, शहर में नशों के कारोबारियों के विरुद्ध ऑपरेशन रेड के तहत सदर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज बस स्टैंड स्थित मल्हा बस्ती से दो महिला स्मैक कारोबारियों के साथ एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। तकरीबन एक घंटे की सघन छापेमारी अभियान में भारी मात्रा में स्मैक बरामद किया गया। सदर थाना अध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एएसआई संजय कुमार यादव एवं महिला प्रशिक्षु एसआई बिनीता कुमारी भी साथ में मौजूद थी। पुनः नागरिकों के सूचना पर खगड़ा हलीम चौक स्थित इलेक्ट्रिक फिडर के सामने से एक बक्से में 390 पीस ऑफिसर चोइस बरामद किया गया। पुनः एक घंटे के बाद गुप्त सूचना के आधार पर खगड़ा स्थित माछमारा में स्मैक के कारोबार कर रहे एक महिला के घर से भी स्मैक पीते हुए जगह पर दो तीन मोबाइल अनगिनत सिमकार्ड एवं आपत्ति जनक सामान के साथ नगद रुपये भी बरामद किया गया। गौरतलब हो कि अवैध तरीके से कर रहे कारोबारियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस सकती दिखा रही है। खास बात तो यह है कि अब पुलिस के साथ साथ आम लोगो ने भी नशेरियो के खिलाफ एक्सन लेना शुरू कर दिया है। आम लोगो के अंदर लगातार कार्रवाई से पुलिस के प्रति एक विश्वास बना है। सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह ने कहा कि किशनगंज को सिलीगुड़ी या उड़ता पंजाब नही बनने देंगे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button