अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : जामिया विश्वविद्यालय क्षेत्र में आगजनी एवं दंगा भड़काने की घटना पर हो शीघ्र कार्यवाही:-आशिका

औरंगाबाद/मयंक कुमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश के प्रतिष्ठित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र में हुई दंगा भड़काने की कोशिश एवं आगजनी की घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग करती है और साथ ही दोषियों के विरुद्ध तुरंत कार्यवाही की भी मांग करती है।आम आदमी पार्टी के एक नेता द्वारा संबोधित रैली से निकली अराजक तत्वों की भीड़ जामिया विश्वविद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र में तोड़फोड़ की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए इस प्रकार के हिंसक तथा भय युक्त वातावरण को सुधारते हुए शीघ्र सामान्य हालत बनाने की भी आग्रह करती है।देश विरोधी ताकते देश की राजधानी में अराजकता का वातावरण फैलाने का काम कर रही है।इसकी भी पड़ताल करने की मांग अभाविप करती है।अभाविप के प्रदेश सह मंत्री आशिका सिंह ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जिस तरह से जामिया मिलिया इस्लामिया तथा आसपास के क्षेत्र को हिंसात्मक गतिविधियों से अशांत किया है वह अत्यंत निंदनीय तथा देश के तोड़ने की गतिविधि है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस घटना में आंदोलन को हिंसक बनाने की भूमिका में आपपार्टी पांथिक उनवादियों एवं देश विरोधी तत्वों की जांच की भी मांग करती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!