ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : दुर्गा पूजा को लेकर बारूण व नरारी कला खुर्द थाना में किया गया शांति समिति की बैठक..

बारुण/मयंक कुमार, औरंगाबाद दुर्गा पूजा का त्योहार अर्थात दशहारा को लेकर बारूण व नरारी कला खुर्द थाना में शांति समिति की बैठक की गई।बारूण थाना के परिसर में अध्यक्षता बीडीओ संजय कुमार, सीओ बसंत कुमार राय व संचालन थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने की तो वही नरारी कला खुर्द थाना में थानाध्यक्ष रामराज सिंह।बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने को ले चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से बताया कि डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।डीजी बजाने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।रात्री दस बजे के बाद संगीत की आवाज पर नियंत्रण रखेंगे ताकि अन्य को परेशानी न हो।वहीं प्रतिमा, पंडाल के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिमा विसर्जन करना होगा।किसी भी अफवाह संदेश से बचे, अगर अफवाह करते पकडे गए तो उन पर कानूनी करवाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं।कहा कि अपेक्षा के अनुरूप बारुण प्रखंड के अंतर्गत दोनो थाने में हमेशा से ही शांति का प्रतीक रहा है और उम्मीद है कि अबकी बार भी वही परंपरा कायम रहेगी।वही बीडीओ ने यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए पूजा समितियों के अध्यक्षो से अपील की है। इस दौरान प्रमुख धनिकलाल मंडल, हजारी सिंह, बाबुधन, अनिल टाइगर, मुखिया प्रतिनिधि रंजीत चौधरी, धर्मजीत यादव, सरोज यादव, रंजीत सिंह, राजकिशोर गुप्ता, सुनिल गुप्ता, सोनू गुप्ता के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button