अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : मुहर्रम को लेकर बारूण थाना मे किया गया शांति समिति का बैठक..

औरंगाबाद/मयंक कुमार बारूण थाना के परिसर में बुधवार को मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक किया गया।अध्यक्षता थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने की।मुहर्रम को शांतिपूर्ण तरीके से मनामा जाए को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों से अपील की गई।थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति और आपसी सौहार्द का पर्व को मनाते हुए मुहर्रम पर्व को मनाएं।जुलूस में तलवार, भाला, अर्थात हथियार का प्रयोग न करें।जुलूस के लिए लाएसेंस लेना जरूरी है।अफवाह से रहे सावधान।अफवाह से अनहोनी घटना हो जाती है।डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।आज कल फेसबुक, वाट्सऐप पर अफवाह की खबरे धड्ल्ले से आ रहा है।अगर किसी तरह का मामला सामने आये तो पुलिस को सूचना दें।इस तरह के मामले में तुरंत पुलिस को खबर देने के साथ विधि व्ववस्था बनाने मे सहयोग करना सबका कर्तव्य बनता है।जो शांति महौल को भंग करेगा उस पर कानूनी करवाई की जाएगी।पर्व से आपसी द्वेष मिटते है।भाईचारा बढ़ती है।कहा कि पर्व हमे शांति का पैगाम देता है।हर पर्व खुशी के साथ मनाया जाना चाहिए।बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, एमभीआई उपेंद्र राव, सीओ बसंत कुमार राय, अनिल कुमार, मणि पाण्डेय, बलजीत कुमार आदि सैकडो गामीण जनता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button