अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : युवती के साथ मारपीट करने के मामले में दो गए जेल..

बारूण/मयंक कुमार, औरंंगाबाद युवती के साथ मारपीट करने का मामला बारूण थाना के हबसपुर गाँव से प्रकाश में आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हबसपुर गांव में एक युवती के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है।इस मामले में उसने बारूण थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।अपने आवेदन में 21 वर्षीय युवती ने बताया कि वह शौच करने बाहर गई थी, उसी दौरान घर लौटने के क्रम में हबसपुर गांव के ही विनोद सिंह, भूषण सिंह, नवीन कुमार, निखिल कुमार और बड़का बाबू आए और झूठा आरोप लगाते हुए कि उन्होंने कहा कि मैं उनके जाति को गाली देती हूं और मारपीट करने लगें।जिससे मैं घायल हो गई।इसके बाद मेरे घर में घुसकर मेरे मां-बाप के साथ भी मारपीट करने लगे और गाली देने लगे।इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए, प्राथमिकी अभियुक्त बड़का बाबू और निखिल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button