अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

औरंगाबाद : अधेड़ उम्र की महिला के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजी जेल..

बारूण/मयंक कुमार, औरंगाबाद अधेड़ उम्र की महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र से प्रकाश में आया है।जिसे लेकर पीड़ित महिला के पुत्र ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।पीड़ित के पुत्र ने अपने आवेदन में बताया कि उसकी माँ शौच के लिए बाहर गयी हुई थी, उसी क्रम में नरारी थाना क्षेत्र के अम्बा गाँव के निवासी नरेंद्र सिंह गलत नियत से छेड़खानी करने लगा।जिसकी सूचना मिलने पर थाने में सूचना दी गयी।इधर थानाध्यक्ष रामराज सिंह ने बताया कि अम्बा निवासी पीड़ित महिला पुत्र के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए, अम्बा के ही निवासी नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button