अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बालू चोरी करने के मामले में दो ट्रक चालक गए जेल, ट्रक जप्त करते हुए ट्रक मालिक पर भी की हुई प्राथमिकी..

औरंंगाबाद/मयंक कुमार अवैध बालू खनन व परिवहन को लेकर प्रसाशन के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।बारूण मे जब से नये थानाध्यक्ष रंजय कुमार पदस्थापित हुए है तब बालू और शराब की अवैध धंधे करने वाले कारोबारी नाकोचने चबा रहे है।बावजूद चोरी छिपे बालू उत्खनन करने से माफिया बाज नही आ रहे है।बुधवार की रात्री छापामारी में बालू लदे वहानो को पकड़ कर कारवाई की जा रही है।बुधवार की रात में खनन विभाग पदाधिकारी मुकेश कुमार व बारुण थानाध्यक्ष रंजय कुमार की संयुक्त छापामारी में दो ट्रको को पकड़ा गया है।साथ ही दो चालको को भी पकड़ कर जेला भेजा गया है।थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि पकड़े हुए दोनों ट्रको पर अवैध बालू लदा हुआ था।जो बारुण नवीनगर सड़क से होते हुए जा रहा था।जहां एनीकट से पकड़ा गया।जिसके पास आवश्यक कागजात भी नही थे।छापेमारी के क्रम में ट्रक चालक नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के इमामगंज के निवासी अरुण यादव और प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े हुए दोनों ट्रको के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमे उसके मालिक नरारी कला थाना क्षेत्र के शेखपुरा निवासी अखिलेश कुमार व अनिल कुमार सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू के इस कारोबार हर हाल में रोका जाएगा।इसे रोकने को लेकर कई आवश्यक कदम उठाए गए है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button