District Adminstrationकिशनगंजताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आशा दिवस का किया गया आयोजन।

जिले में 30 सितम्बर तक कुल 50 आशा एवं 05 आशा फैसिलिटेटर के पद रिक्त भरे जायेंगे।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आशा दिवस के तहत आशा कार्यकर्ता की बैठक हुई। बैठक में आशा कार्यकर्ता को नियमित टीकाकरण को लेकर शत प्रतिशत सर्वे अपडेशन व ड्यूलिस्ट बनाने का निर्देश दिया गया। वही अश्विन पोर्टल, लाभार्थियों की गणना, गृह भ्रमण जांच सूची, आरोग्य दिवस और कलस्टर बैठक से संबंधित विस्तार से जानकारी दी गयी। जिला सामुदायिक समन्वयक सुमन कुमार सिन्हा ने बताया कि आशा कार्यकर्ता को स्वास्थ्य संबंधी 92 योजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलता है। गर्भावस्था के कारण स्वास्थ्य देखभाल के लिए गर्भवती महिलाओं को सलाह देना घरों में नवजात शिशुओं के पास जाकर शिशुओं की देखभाल करना और स्तनपान के बारे में जानकारी देना हर हाल में नवजात बच्चों को स्तनपान मां को कराना है। बाहरी दूध बच्चे को नहीं पिलाना है 6 माह तक, उस क्षेत्र में अगर बच्चा पैदा लिया है और वजन कम है तो उसकी पहचान कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाने के बारे बैठक में जानकारी दी गई। कोविड एवं नियमित टीकाकरण, परिवार कल्याण कार्यक्रम सहित विभाग द्वारा चलाए जा रहे अन्य कार्यक्रमों के संबंध उन्हें विस्तार से जानकारी दी गयी है। साथ ही, उक्त कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए और सक्रिय होने पर बल दिया। कहा कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कोविड टीकाकरण के अद्यतन स्थिति का सर्वे करेंगी। सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर ने बताया कि आशा दिवस के माध्यम से सभी आशा को अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया है जिसमे पहले चरण में ग्रामीण स्तर पर आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र आदि के सहयोग से योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थाई व अस्थाई साधनों को अपनाने के लिए जागरूक किया जायेगा। दूसरे चरण में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थाई साधन के रूप में महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ-साथ अस्थाई साधन के रूप में कॉपर-टी लगाने, गर्भनिरोधक व अंतरा इंजेक्शन के साथ-साथ कंडोम नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। जिला सामुदायिक समन्वयक सुमन कुमार सिन्हा ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण के लिये जिले में समुचित प्रयास किये जा रहे हैं। जिले में 5 से 24 सितंबर के बीच मिशन परिवार विकास अभियान संचालित किया जा रहा है। यह दो चरणों में किया जा रहा है जिसमे अभियान के पहले चरण में 5 से 11 सितंबर के बीच दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा व 12 से 24 सितंबर के बीच परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान आम लोगों को छोटे परिवार के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा, योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों के बारे में समझाया जाएगा तथा सहजतापूर्वक संबंधित सेवा उपलब्ध है, सारथी रथ नाम से ई-रिक्सा को प्रचार अभियान में लगाया जायेगा। प्रचार अभियान की सफलता के लिए संबंधित क्षेत्र की आशा फैसिलिटेटर प्रतिनियुक्त की जा रही हैं। स्थानीय आशा से समन्वय कर प्रचार के क्रम में गर्भनिरोधक गोली, कंडोम तत्काल उपलब्ध कराया जायेगा। ई-रिक्शा पर कॉन्ट्रासेप्टिक डिस्प्ले ट्रे व कंडोम बॉक्स में सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी। सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर ने बताया की दिनांक 02 सितम्बर को राज्य स्वास्थ्य समिति में आशा कार्यक्रम की समीक्षात्मक बैठक में अश्विन पोर्टल से संबंधित ये निर्देश दिया गया कि जो भी आशा/AF का अश्विन पोर्टल पर जॉइनिंग डेट या जन्म तिथि में कोई भी गड़बड़ी है उसको हर हाल में 15 सितंबर तक सुधार करने का निर्देश दिया गया है। जन्मतिथि के लिए केवल शैक्षणिक प्रमाण पत्र मान्य होगा किसी भी परिस्थिति में एफिडेविट या आधार कार्ड जन्मतिथि के लिए मान्य नहीं होगा। ऐसी सभी आशाओं की सूची संबंधित बीसीएम को उपलब्ध करायी जा चुकी है। ज्ञात हो की जिले में बहादुरगंज-20, ठाकुरगंज-20, किशनगंज-4, दिघलबैंक-6 कुल 50 आशा का पद रिक्त है। जिले में बहादुरगंज-2, ठाकुरगंज-2, पोठिया-1 कुल 5 आशा फैसिलिटेटर का पद रिक्त है। वही उक्त बैठक में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के चयन हेतु 30 सितंबर 2022 तक चयन करवाने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button