किशनगंज : सिक्किम में आई प्राकृतिक आपदा (बाढ़) में जिले के लोगो के आपदा में फसे होने की सूचना पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उनलोगो से किया गया संपर्क
आमजन की सुविधा हेतु निम्न संपर्क संख्या जारी किए जा रहे हैं: जिला नियंत्रण कक्ष 06456225152 प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन, किशनगंज 9931224449 अपर समाहर्त्ता (आपदा) किशनगंज 9473191372 जिलाधिकारी, किशनगंज 9473191372

किशनगंज, 08 अक्टूबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, सिक्किम में आई प्राकृतिक आपदा (बाढ़) में किशनगंज जिले के लोगो के आपदा में फसे होने की सूचना पर जिलाधिकारी किशनगंज, तुषार सिंगला के निर्देशानुसार उनलोगो से संपर्क किया गया है। डीएम के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष कार्यरत किया गया है। उसका दूरभाष नंबर 06456225152 है। इस नंबर पर किसी प्रकार की सूचना का आदान – प्रदान किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 03 अक्टूबर को सिक्किम में तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड के कई लोग सिक्किम के गंगटोक में कार्य (मजदूरी) हेतु अस्थाई रूप से निवास कर रहे थे, जिनके आपदा से प्रभावित होने की सूचना प्राप्त हुई। सभी लोगो के परिजन से जिला नियंत्रण कक्ष और प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा किशनगंज के द्वारा वार्ता कर सकुशल होने की स्थिति की जानकारी ली गई। उपाध्यक्ष , बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग, पटना के द्वारा ठाकुरगंज के 34 लोगो की सूची उपलब्ध कराई गई, जो वर्तमान में सिक्किम के गंगटोक में कार्यरत है और आपदा से प्रभावित है। डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय किशनगंज के स्तर से उनकी कुशलता का पता लगाने हेतु संपर्क स्थापित किया गया। दूरभाष पर वार्ता के क्रम में मो० आलम, जीरनगछ पंचायत, निचितपुर ग्राम ठाकुरगंज के द्वारा बताया गया कि उनके साथ ठाकुरगंज के लगभग 27 – 28 लोग मजदूरी के कार्य में गंगटोक के सिंगटम में रह रहे थे। अचानक आई बाढ़ में वे सब प्रभावित हुए हैं, परंतु सकुशल है। इसी प्रकार अन्य लोगो के परिजन और उनसे दूरभाष पर संपर्क कर जानकारी ली गई है। मो० जफर आलम, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन किशनगंज के द्वारा गंगटोक में कार्यरत जिला के लोगो के परिजनों को ढाढस बंधाते हुए संवेदना प्रकट की गई है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया है कि सिक्किम में किशनगंज के कार्यरत आपदा प्रभावित लोगो को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर किशनगंज जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अनुश्रवण किया जा रहा है।