अपराध

हथियारबंद बदमाशों ने किसान को मारी गोली…

गुड्डू कुमार सिंह-आरा : भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव में देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी। हमलावर बाइक से गोली चलाकर भाग निकले। उन्हें इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जख्मी 55 वर्षीय लालबाबू सिंह बराप गांव वार्ड नंबर 14 निवासी स्व. धड़ाका सिंह के पुत्र हैं। देर शाम वे अपने घर से कुछ दूरी पर मनरेगा भवन के समीप शौच करने गए थे। शौच कर जब वह वापस घर लौट रहे थे कि उसी दौरान तीन बाइक से सात लोग आए और उन्हें गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

गोली दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है, जो अंदर फंसी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस वारदात को शुरूआती जांच में पूर्व की रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

इधर, घायल लालबाबू सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई तिलकधारी सिंह ने गड़हनी बाजार पर पशु मेला मैदान स्थित जमीन लिखवाई थी। इसको लेकर उनसे विवाद चला आ रहा था। लेकिन, इनसे कोई विवाद नहीं था। एक दिन पूर्व से ही वे जहां भी जाते उनका पीछा किया जाता था।

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पूर्व से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही

Related Articles

Back to top button