अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर 30 लाख रुपये का विदेशी शराब किया जब्त..

अररिया/अब्दुल कैय्युम, बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का धंधा बदस्तूर जारी है।शराब तस्करी का खेल अररिया में लगातार हो रही शराब बरामदगी तो यहीब दर्शाता है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी हो रही है।हालांकि पुलिस और उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाकर शराब को जप्त भी किया जा रहा है और शराब माफियाओं को जेल के शिकंजों में भेजा जा रहा है।लेकिन फिर भी शराब की तस्करी बदस्तूर हो रही है।इसी क्रम मे सोमवार को अररिया उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के NH-57 फोरलेन सड़क टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान शराब से भरे एक ट्रक को जप्त किया।जिसमें 299 कार्टुन में बंद 2647 लीटर शराब है।जिस की अनुमानित कीमत 30 लाख रूपये बताई जा रही है।उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक ड्राइवर को भी हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।मकई के बोरा की आड़ में ट्रक में शराब को भरकर ले जाया जा रहा था जिसे जप्त कर लिया गया है शराब गुवाहाटी से हाजीपुर जा रही थी।ड्राइवर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।इस क्रम में बताया कि यह शराब गुवाहाटी से हाजीपुर लेकर जा रहा था। ट्रक से कुल 299 कार्टुन में 2647 लीटर शराब जप्त की गयी है जो लगभग 30 लाख रूपये की है।इस करवाई में इंस्पेक्टर सेराज अहमद, सब इंडपेक्टर प्रशांत कुमार, धर्मवीर कुमार आदि शामिल थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button