अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : पलासी थाना क्षेत्र के कनखूदिया गांव में मिनीगण बनाने का फैक्टरी का हुआ उद्भेदन।

अररिया/अब्दुल कैय्युम, अररिया जिला के पलासी थाना पुलिस ने सोमवार गुप्त सूचना के आधार पर कनखूदिया गांव में छापेमारी अभियम चलकर मिनिगन फैक्टरी का उद्भेदन किया हैं।इस मामले में पलासी थाना पुलिस ने महिला सहित छह लोगों को भी गिरफ्तार किया हैं जो मिनीगन फैक्टरी का संचालन करता हैं।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में कनखूदिया सहिम अंसारी, साहिना खातून, पीकू, सब्बीर, इनारा चौक से अरुण शर्मा व छपनिया के सुरेन शर्मा शामिल हैं।छापेमारी में सहिम अंसारी के घर से देशी पिस्टल बनाने का औजार, अर्द्ध निर्मित देशी पिस्टल, पिस्टल का नाल, प्लेट आदि सामग्री बरामद किया गया हैं।सोमवार को एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने पलासी थाना पहुँच प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया। एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि यह मीनिगन फैक्टरी का खुलासा गिरफ्तार विजय राठौड़ के निशानदेही पर किया गया हैं।सूचना के आधार पर पलासी थाना पुलिस व जोकीहाट पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम गठित कर कनखूदिया गांव के सहिम अंसारी के घर छापेमारी की।छापेमारी में उनके घर से देशी पिस्टल बनाने का औजार, अर्द्ध निर्मित देशी पिस्टल, पिस्टल का नाल, प्लेट आदि सामग्री बरामद किया गया हैं।इस क्रम में उनकी पत्नी साहिना खातून, दो पुत्र पीकू व सब्बीर तथा इनारा चौक से अरुण शर्मा, छपनिया से सुरेन शर्मा को गिरफ्तार किया गया।एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि सहिम अंसारी के घर पर देशी कट्टा बनाया जाता था तथा इस का सप्लाई अन्य जगहों पर होता था।एसडीपीओ ने बताया कि सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं।सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।एसडीपीओ ने मिनिगन फैक्टरी के उद्भेदन को पलासी थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानती हैं।पलासी थाना पुलिस की इस करवाई से अबैध कारोबार करने वालों में हड़कम्प मचा हुआ हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस के मौके पर पलासी थाना के एसएचओ ओम प्रकाश, सहायक थानेदार संजय कुमार, प्रशिक्षु दरोगा विकास कुमार, कपिलेश्वर साह, गौरव कुमार सहित पलासी थाना पुलिस मौजूद थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button