अपराधताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जोकीहाट रेफरल अस्पताल के चार कर्मी मिले कोरोना पाॅजिटिव, अबतक पाॅजिटिव मरीज की संख्या बढ़कर हुआ 14, अस्पताल कर्मी मे मचा है हड़कंप..

अररिया/अब्दुल कैय्युम, अररिया जिला के जोकीहाट प्रखंड मे कोरोना का कहर परवान पर चढ गया है।मंगलवार को एक साथ कोरोना के चार पाॅजिटिव मरीज के सामने आइ है।जिस को लेकर जोकीहाट में हड़कंप मच गया हैं।चौंकाने वाली बात यह है कि यह सभी चारों नया मरीज जोकीहाट रेफरल अस्पताल मे पदस्थापित स्वास्थ्य कर्मी हैं।इसके साथ ही प्रखंड मे कोरोना पाॅजिटिव मरीज की संख्या बढ़ कर चौदह हो गया है।मामले की पुष्टि सीओ अरविंद कुमार अजीत ने की हैं।उन्होंने बताया कि जिन स्वास्थ्य कर्मियों मे कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है उन लोगों को पुनः जांच के लिए एम्बुलेंस से फारबिसगंज भेज दिया गया है।उन्होंने कहा इस दौरान उन लोगों का ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।कोरोना की जंग से लड़ रहे यह वारियर खुद कोरोना पाॅजिटिव हो जाने से लोगों को हैरान कर दिया है।एक साथ चार स्वास्थ्य कर्मियों मे कोरोना पाॅजिटिव मिलने की खबर के बाद से प्रखंड क्षेत्र मे जहाँ खलबली मच गइ  है।वहीं अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के बीच हड़कंप मचा गया है।इस तरह खबर से अस्पताल परिसर मे एकाएक सन्नाटा पसर गया है।इधर डीपीआर किशोर कुमार ने रेफरल अस्पताल पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया।इसके साथ ही अस्पताल सहित आसपास के एरिया को क्वारन्टाइन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना पाॅजिटिव पाय जाने के बाद प्रखंड मुख्यालय सहित दो जगहों को फिलहाल कन्टेनमेंट कर दिया गया है।इनमें प्रखंड मुख्यालय के पूरा अस्पताल का इलाका व सिमरिया पंचायत के बोरिया वार्ड नम्बर 12 शामिल है।यह जानकारी देते हुए रेफरल प्रभारी ने बताया फिलहाल इन दोनों स्थानों को शील कर दिया गया है।इसके साथ ही कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी लिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!