ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : जदयू कार्यकर्ताओ ने निकली सतर्कता एवं जागरूकता मार्च।

अररिया/अब्दुल कैय्यूम, पुर्णिया में गत 23 सितंबर को भाजपा द्वारा आयोजित जनभावना रैली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा सीमांचल में आपसी सौहाद्र व भाईचारगी  बिगाड़ने के विरोध में अररिया जिला के पलासी प्रखंड के जदयू कार्यकर्ताओ ने प्रदेश के आह्वान पर मंगलवार को पर सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाली गई। इस जागरूकता रैली का नेतृत्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष सदानंद मंडल ने की। यह सतर्कता एवं जागरूकता मार्च रैली डाक बंगला परिसर से पलासी बाजार होते हुए ब्लॉक परिसर होते हुए डाक बंगला में सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष नौशाद आलम थे। इस मौके पर जोकीहाट के जदयू के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मुर्शीद आलम ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पुर्णिया में आयोजित जनभावना रैली में सीमांचल में आपसी सौहाद्र व भाईचारगी बिगड़ने की जो नाकाम कोशिश की गई हैं। जिस का खामयाजा उन्हें आने वाले लोक सभा चुनाव में भुगतना होगा। सीमांचल की धरती पर  हमेशा सौहाद्र व भाईचारगी बनी रहेगी। इस अवसर मुख्य में  जदयू के पूर्व ज़िलाध्यक्ष नौशाद आलम, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी जोकीहाट मुर्शीद आलम, प्रदेश महासचिव शाद आलम, जिला महासचिव इमरान अज़ीम, किसान/सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार साह, जिला सचिव मोबीन अख्तर, गोपाल कृष्ण मण्डल, मखमूर हयात, मो० अली, ओम प्रकाश साह, शमीम आलम आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!