ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पूर्णिया : यूबीजीएल मामले को लेकर डीजीपी ने सम्मानित किया पुलिस कप्तान विशाल शर्मा को…

पूर्णिया/धर्मेन्द्र सिंह, पूर्णिया में यूबीजीएल के बरामदगी ने पूरे देश को हिला कर रख दिया।आज पुलिस मुख्यालय पटना में यूबीजीएल की बरामदगी के मामले को लेकर छाए रहे पूर्णिया के पुलिस कप्तान विशाल शर्मा।बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ऑल इज वेल पूर्णिया कहकर एक उदाहरण पेश कर दिया।बताते चलें कि बिहार के पुलिस मुख्यालय स्थित सरदार पटेल भवन पटना में अपराध पर लगाम लगाने में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले 315 पुलिस पदाधिकारियों को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सम्मानित किया।इसमें विभिन्न जिले के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।सम्मानित होने वालों में पूर्णियां के एसपी विशाल शर्मा भी शामिल हैं।डीजीपी ने बेहतर पुलिसिंग के लिए एसपी और उनकी टीम को नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।जिले के अन्य सम्मानित होनेवाले पुलिसकर्मियों में पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सुमन, चंदन कुमार ठाकुर, मिथिलेश कुमार, मधुरेंद्र किशोर, पंकज आनंद, संतोष कुमार, अरविन्द कुमार, शिवशंकर मिश्रा, मुकेश कुमार मिश्रा, मनीष कुमार झा, सदर थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा, मो0 गुलाम शहनवाज, मेनिका रानी, नीरज कुमार, जयशंकर प्रसाद, सिपाही अजय कुमार सिंह, चंदन कुमार, सरोज कुमार,रोहित कुमार, सुजीत यादव, अभिषेक कुमार और निरंजन कुमार शामिल है।डीजीपी ने एसपी के कार्यों की सराहना की और आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button