District Adminstrationब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : डीएम व एसपी ने लिया विभिन्न छठ घाटो का जायजा

छठ घाटो पर लाइटिंग, चेंजिंग रूम इत्यादि के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का डीएम ने दिया निर्देश।अररिया/अब्दुल कैय्यूम, लोक आस्था का महापर्व छठ की पूर्व तैयारी को लेकर डीएम इनायत खान एवं एसपी अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अररिया एवं फारबिसगंज स्थित विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया गया। इस क्रम में उन लोगों ने नगर परिषद अररिया अंतर्गत त्रिसुलिया घाट नदी, महावीर मंदिर हरियाली घाट, नहर पुल के पास एवं फारबिसगंज स्थिति सुल्तान पोखर, कोठी हाट नहर छठ घाट, पंचमुखी मन्दिर छठ घाट का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी इनायत खान ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया को विभिन्न छठ घाटो पर लाइटिंग, चेंजिंग रूम इत्यादि के शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिए। नगर कार्यपालक पदाधिकारी फारबिसगंज को साफ-सफाई कार्य ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त मनोज कुमार भूमि उप समाहर्ता अररिया अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, कार्यपालक अभियंता विद्युत, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया एवं फारबिसगंज एवं संबंधित सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button