District Adminstrationप्रमुख खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : जिलाधिकारी ने किया अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण

उपज दर 40 क्विंटल 40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर आकलित

अररिया,20नवम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी अररिया अनिल कुमार ने रानीगंज प्रखंड के छतियाना पंचायत स्थित रूपौली राजस्व ग्राम में अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया। यह प्रयोग किसान मो. खलील (पिता – मो. फजीलत) के खेत में किया गया।

योजना के अनुसार प्रत्येक पंचायत में 5 कटनी प्रयोग किए जाते हैं। ग्राम एवं खेसरा का चयन रैंडम पद्धति से होता है। चयनित भूखंड पर 10 गुना 5 मीटर क्षेत्रफल में धान की कटनी की जाती है और प्राप्त उपज के आधार पर पूरे जिले की औसत उपज दर निर्धारित की जाती है। इसी वजह से जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपादित की जाती है।

आज के कटनी प्रयोग में 50 वर्ग मीटर से 20 किलो 200 ग्राम हरा दाना प्राप्त हुआ। इसके आधार पर उपज दर 40 क्विंटल 40 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर आंकी गई।

निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह ओ.एस.डी. दिलीप कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीकांत पासवान, अंचलाधिकारी रानीगंज, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी राज कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रानीगंज, प्रयोगकर्ता संदीप कुमार मंडल, कृषि समन्वयक तथा अनेक किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!