किशनगंजDistrict Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : जिलाधिकारी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज अररिया में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ भव्य आयोजन

अररिया,15अगस्त(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह/अब्दुल कैय्युम, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अररिया अनिल कुमार ने समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सहित जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के उपरांत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी कार्यालयों व पुलिस केंद्र अररिया में भी झंडोत्तोलन किया गया। जिला पदाधिकारी श्री अनिल कुमार ने चिन्हित महादलित टोला अंतर्गत राम टोला वार्ड संख्या-02 आरएस के झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भी भाग लिया, जहां टोला के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इन कार्यक्रमों में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा, सभी वरीय उप समाहर्ता, भूमि-सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!