District Adminstrationअपराधताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अररिया : एसपी के निर्देश पर गठित TIU टीम ने चोरी का 10 मोटरसाईकिल किया बरामद, पाँच गिरफ्तार।

अररिया/धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक अररिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के दिशा निर्देश पर फारबिसगंज थाना क्षेत्र में हो रही मोटरसाईकिल चोरी की घटना में वृद्वी को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज के द्वारा एक विशेष टीम TIU का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा दिनांक 01.12.22 को घटित मोटरसाईकिल चोरी की घटना के अभियुक्त राजकुमार मंडल को पुछताछ हेतु पुलिस हिरासत में लिया गया था। पुछताछ के क्रम में इन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। इनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर केल्हुआ बैजनाथपुर जोगबनी स्थित अजय मोटरसाईकिल गैरज से चोरी के दो मोटर साईकिल एक प्लसर एवं एक स्पलेंडर प्रो बरामद किया गया एवं वही पर अजय के छोटे भाई छोटू शर्मा को गिरफ्तार किया गया। जिसके निशान देही पर विकाश राजभर के पास (घर) से दो मोटरसाईकिल जिसमें फारबिसगंज थाना कांड संख्या-1274/22 में चोरी की गयी लाल रंग ग्लैमर मोटरसाईकिल एवं एक अन्य चोरी का मोटरसाईकिल बरामद हुआ। विकाश राजभर के निशानदेही पर विवेक यादव उर्फ विवेक कुमार सा०-विशनपुर के पास (घर) से दो मोटरसाईकिलस जिसमें एक फारबिसगंज थाना कांड संख्या-1250/22 में चोरी गयी मोटरसाईकिल पैसन प्रो एवं एक अन्य चोरी का मोटरसाईकिल बरामद हुआ। विवेक यादव उर्फ विवेक कुमार के निशानदेही पर जयकृष्ण यादव सा०-विशनपुर के घर से चोरी की दो मोटरसाईकिल एक प्लसर एवं एक सुपर स्पलेडर बरामद हुआ। इसके अलावे अजय शर्मा के आवास से दो मोटरसाइकिल एक पैसन प्रो एवं एक अन्य मोटरसाईकिल बरामद हुआ। कुल दस चोरी की मोटरसाईकिल TIU फारबिसगंज के द्वारा बरामद किया गया एवं कुल पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकुमार मंडल पिता-जालेश्वर मंडल सा०-भागकोहलिया वार्ड नं०-03 थाना-फारबिसगंज जिला-अररिया। विकाश कुमार राजभर पिता-सत्य नारायण राजभर सा०-भेड़यारी वार्ड नं०-19 थाना जोगबनी जिला- अररिया। छोटू कुमार शर्मा उम्र पिता-शंभू शर्मा सा०-केल्हुआ बैजनाथ पुर वार्ड नं०-05 थाना-जोगबनी जिला-अररिया। विवेक यादव पिता-हरिलाल यादव सा०-विशनपुर वार्ड नं०-06 थाना-जोगबनी जिला-अररिया एवं जय कृष्ण यादव पिता- ब्रह्मदेव यादव सा०-विशनपुर वार्ड नं०-06 थाना-जोगबनी जिला-अररिया को गिरफ्तार किया है। वही बरामदगी में दस मोटरसाईकिल (विभिन्न कम्पनी का) छापामारी दल में पु०नि० निर्मल कुमार यादवेन्दु, पु०अ०नि० किंग कुन्दन, पु०अ०नि० रौनक कुमार, पु०अ०नि० कुमारी जुली पु०अ०नि० राजनंदनी सिन्हा सि०/353 चंदन कुमार सि०/585 पंकज कुमार सि०/565 सुनील कुमार एवं चा० सि०/18 राहुल राज शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button