प्रमुख खबरें

आरा:-निर्विरोध उप मुखिया चुने गए निशांत, नहीं पहुंचे विपक्षी उम्मीदवार…

गुड्डू कुमार सिंह/आरा : भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड के नारायणपुर पंचायत मे निर्विरोध निशांत कुमार उपाध्याय को उप मुखिया चुन लिया गया एवं उनको नारायणपुर पंचायत के मुखिया पद का प्रभार दिया गया। पीरो प्रखंड के शहीद भवन में नारायणपुर पंचायत के वार्ड सदस्यों की उपस्थिति में निर्वाचि पदाधिकारी सुनील कुमार गौतम ने निशांत कुमार उपाध्याय को उप मुखिया के चुनाव जीतने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया। नारायणपुर पंचायत के उपमुखिया के विरुद्ध पारित अविश्वास प्रस्ताव के बाद रिक्त उपमुखिया के पद पर निशांत कुमार उपाध्याय को चुना गया एवं पंचायत के खाली पड़े मुखिया का विधिवत रूप से प्रभार सौंपा गया। 16 वार्ड सदस्य वाले पंचायत में 11 वार्ड सदस्यों ने अपना वोट देकर निशांत को उपमुखिया बना दिया। मुखिया एवम उपमुखिया के पद रिक्त होने के बाद पिछले कई महीने से विकास का काम बाधित था। वही आज चुनाव में जीत के बाद शहीद भवन से निकलते ही समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया एवम जीत से उत्साहित समर्थकों ने होली और दीवाली एक साथ मनाई। वही जीत के बाद बातचीत के क्रम मे प्रभारी मुखिया निशांत कुमार उपाध्याय ने बताया कि काफी दिनों से पंचायत में विकास का कार्य ठप था। वही आज उन्होंने विधिवत रूप से उप मुखिया का चुनाव जीत लिया है। और मुखिया का पदभार भी उन्होंने ग्रहण किया है। जिसमें हमारे सभी पंचायत के समस्त जनता का आशीर्वाद और सभी वार्ड सदस्यों का योगदान है। वही अब पंचायत में बंद पड़े विकास कार्यों को नए सिरे से चालू कराया जाएगा, और पंचायत को पूरे प्रखंड में सबसे विकसित पंचायत बनाया जाएगा। क्योंकि यह पंचायत अभी विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। किसानो की समस्या सिंचाई से लेकर बिजली और पानी तक की समस्या का समाधान त्वरित तरीके से कराया जाएगा। वही गली नाली सड़क से लेकर पंचायत में लाइट की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा एवं पंचायत को मॉडल पंचायत बनाएंगे। मौके पर उपस्थित लोगों में नवीन उपाध्याय रवि पांडे अजीत पांडे शाश्वत सिंह परमजीत सिंह छोटू सिंह बबलू उपाध्याय चिंटू राय अरविंद सिंह कृष्ण यादव मनोज सिंह बेकहल सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!