ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*अनुपमा यादव और शिव कुमार बिक्कू का गाना ‘रात भर नचाईबो’ ने मचाया धमाल*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-अनुपमा यादव और शिव कुमार बिक्कू का गाना ‘रात भर नचाईबो’ ने मचाया धमाल*प्रतिभा और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री को निखारने के लिए प्रतिबद्ध सारेगामा हम भोजपुरी ने एक और धमाकेदार गाना ‘रात भर नचाईबो’ रिलीज कर दिया है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाना बेहद ही रोचक और दर्शकों को बीट पर झूमने को मजबूर कर देने वाली है। इस गाने को अनुपमा यादव ने शिव कुमार बिक्कू के साथ मिलकर गया है, जो अभी वायरल हो रहा है। यह गाना भोजपुरी ऑडियंस के जुबान पर रिलीज होते ही चढ़ गई है।

लिंक : https://youtu.be/GQhYkdHjABs

इसके बाद सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना ‘रात भर नचाईबो’ को मिल रही सफलता से हम उत्साहित हैं। सारेगामा हम भोजपुरी देश का एकमात्र ऐसी म्यूजिक कंपनी है, जो क्षेत्रीय भाषाओं के संगीत और कलाकारों को बढ़ावा दे रही है। इसका फायदा अब इंडस्ट्री को भी मिलना शुरू हुआ और नए नए प्रतिभाशाली लोग म्यूजिक इंडस्ट्री में अब अच्छे गाने के जरिए अपनी पहचान बना रहे हैं। साथ ही इस चैनल से हम इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों के गाने भी रिलीज कर रहे हैं, जिससे हर प्रतिभा को एक सम्मान और पहचान मिल रही है। इसलिए आप सबों से आग्रह है कि आप सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज सभी गानों को प्यार और आशीर्वाद दें।

उन्होंने बताया कि गाना ‘रात भर नचाईबो’ को शिव कुमार बिक्कू और अनुपमा यादव ने अपनी सुरीली आवाज दी है। जबकि इस गाने के धमाकेदार म्यूजिक वीडियो में काजल राज का जलवा देखने को मिला है। संगीत रौशन सिंह और गीत विक्की रौशन का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और बिक्रम पासवान हैं। निर्देशक आर निंजा हैं। डी ओ पी महेश वेंकट हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button