कोसी शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन के आगामी चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई। जिसमें की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संग महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद –इस बैठक में कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से माननीय विधान पार्षद डॉ० एन०के० यादव जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह जी, जिला महामंत्री श्री विनय पांडेय जी, बांका भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विकास कुमार सिंह जी, चुनाव अभियान समिति भाजपा जमुई जिला संयोजक श्री कृष्ण कांत मिश्र जी, भाजपा झाझा नगर अध्यक्ष श्री सूरज सिंह जी, भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी श्री ब्रजेश सिंह जी, श्री राजेश सिंह चंद्रवंशी जी, श्री विजय अग्रहरी जी एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
जनप्रतिनिधि और लोगों के बीच परस्पर एवं नियमित जनसंवाद किसी भी सफल लोकतंत्र का स्तंभ होता है। इसमें जनप्रतिनिधि के साथ साथ लोगों की भी भागीदारी वांछनीय है।
इसी क्रम में निज आवास लाल कोठी, गिद्धौर पर जनता दरबार लगाकर जमुई विधान सभा क्षेत्र एवं अन्य स्थानों से आए हुए देवतुल्य नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर व उनकी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु पदाधिकारियों को निर्देशित किया।