ज़मुई में अमृत महोत्सव सम्पन्न

प़ोफेसर रामजीवन साहु-20 अगस्त को प़ति वर्ष सदभावना दिवस मनाया जाता है। उस निमित आज जमुई समाहरणालय में सदभावना दिवस मनाया गया। इस शुभ अवसर पर “भारत की आजादी का75वीं वर्षगाठ पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जमुई के क्षेत्रीय सांसद श्री चिराग पासवान ने की। सर्वप्रथम दीपप़ज्वलित किया गया। यह कार्य सांसद चिराग पासवान, जमुई के क्षेत्रीय विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह, जमुई के उप विकास आयुक्त आरिफ असहन और जमुई के कार्यपालक अभियंता के कर कमलों द्वारा सम्पादित किया गया।
इस पावन घड़ी में सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त ने ग़ामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जमुई में किये गये कार्यों का विस्तार से वर्णन किये ।उन्होने यह भी कहा कि दोष दायित्व अवधि के दौरान कुल 100208689 (दस करोड़ दो लाख आठ हजार छःसौ नबासी ₹)खर्च करने के साथ सड़कें के रखरखाव के परिणाम स्वरूप नयी अनुरक्षण नीति2018 के अंतर्गत 729 कि0मी0 पथ का नवीनीकरण एवं मरम्मत की गई है। सुश्री श्रेयसी सिंह और श्री चिराग पासवान ने भी सभा को सम्बोधित किये। धन्यवाद ज्ञापन कार्यपालक अभियंता ने किया। उसके बाद संवाद कक्ष में उपस्थित सभी लोग सदभावना दिवस के अवसर पर समाज में सदभावना सदा बनी रहे, खड़े होकर प्रतिज्ञा लिए।
इस सम्पूर्ण कार्य का मंच संचालन “आज “दैनिक समाचार पत्र के सरकारी पत्रकार मधुर शब्दों के कलाकार डाक्टर निरंजन कुमार सिंह ने की।