अपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : मॉर्निंग वॉक पर निकले एएलटीएफ प्रभारी एएसआई संजय ने बंगाल निर्मित 20 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, एएलटीएफ प्रभारी संजय कुमार यादव एक्शन में है। गुरुवार को मॉर्निंग वॉक पर एएसआई संजय कुमार यादव निकले। इसी बीच शक के आधार पर एमजीएम रोड में 20 बोतल बंगाल निर्मित देशी शराब के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। पकड़ा गया व्यक्ति रवि अस्पताल रोड का रहने वाला बताया जाता है। पकड़ा गया आरोपी ठेला से बंगाल के मलद्वार से शराब ला रहा था। पुलिस ने ठेला भी ज़ब्त किया है। एएलटीएफ प्रभारी एमजीएम रोड में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी एक व्यक्ति ठेले से मलद्वार की ओर से आगे की ओर बढ़ रहा था।पुलिस को आशंका हुई। इसके बाद ठेला रुकवा कर जांच की गई तो आरोपी के कमर के पास शराब बरामद किया गया।साथ ही ठेले के नीचे झोले में शराब बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुका है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button