ताजा खबर

आलोक सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ रालोमो की सदस्यता ग्रहण की।…

• रालोमो सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने दिलाई सदस्यता ।..

मुकेश कुमार/राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा की उपस्थिति में आज शाहाबाद क्षेत्र के समाजसेवी व लोकप्रिय नेता आलोक कुमार सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। आज पार्टी में श्री आलोक सिंह के साथ शामिल होने वालों में मुख्य रूप से डब्बू सिंह, जितेंद्र कुमार, बादल चंद्रवंशी, राजू कुमार सिंह, विकास सिंह, मनोज कुमार सिंह, सोमारु सिंह, पंकज सिंह, अमित सिंह, राकेश कुमार राय समेत सैकड़ो लोग प्रमुख है|

श्री आलोक सिंह के सदस्यता ग्रहण करने के बाद पत्रकारों को बताते हुए श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि कैमूर जिला से आने वाले आलोक कुमार सिंह जी शाहाबाद क्षेत्र में काफी लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने बताया कि आलोक सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह जी के छोटे भाई हैं। पार्टी में इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। रालोमो का संगठन पूर्व से ही शाहाबाद क्षेत्र में काफी मजबूत है, लेकिन आलोक जी के पार्टी में आने से यह संगठन और भी मजबूत होगा। साथ ही एनडीए गठबन्धन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय अब नजदीक आ रहा है और एनडीए गठबंधन पूरी मजबूती और एकजुटता से चुनाव में जाने के लिए तैयार है। जनता भी पुनः एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने बताया कि इस मिलन समारोह में मुख्या रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव व मुख्यालय प्रभारी प्रशांत पंकज, रोहतास जिलाध्यक्ष कपिल कुमार, प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता ब्रजेन्द्र पप्पू, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम, अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष गोंड, रामपरिखा सिंह, अंगद कुशवाहा, मोहन यादव, चौधरी बसंत पटेल,ई० हेमन्त कुमार, नितिन भारती, मो० खुर्शीद, अशोक कुशवाहा, शक्ति चंद्रवंशी, राहुल कुशवाहा, राकेश राय, किशोर सिंह, बिनोद पप्पू, आदि उपस्थित थे।
भवदीय,

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!