District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया में दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

अररिया,27सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, शारदीय नवरात्र के अवसर पर अररिया जिले में दुर्गा पूजा का पर्व 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान 29 सितंबर को सप्तमी, 30 सितंबर को महाष्टमी, 1 अक्टूबर को महानवमी एवं 2 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व आयोजित होंगे।

दुर्गा पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी, मेले और रावणबद्ध का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के लिए विशेष तैयारी की है।

जिलाधिकारी, अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक, अंजनी कुमार के संयुक्त आदेशानुसार अररिया अनुमंडल में 124 और फारबिसगंज अनुमंडल में 112 स्थानों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी पूजा स्थल शत-प्रतिशत लाईसेंसी होंगे, जुलूस एवं लाउडस्पीकर की अनुमति संबंधित पदाधिकारी देंगे और डीजे का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सभी पंडालों में CCTV कैमरे लगवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालन के लिए यानाध्यक्ष, अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिवहन पदाधिकारी विशेष कार्रवाई करेंगे। चिकित्सा व्यवस्था के तहत अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई है। अग्निशमन विभाग की टीम भी तैनात रहेगी।

प्रतिमाओं के विसर्जन में भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। नाव और गोताखोर संवेदनशील घाटों पर पर्याप्त संख्या में तैनात रहेंगे। वहीं नदी में प्रत्यक्ष विसर्जन पर प्रतिबंध रहेगा।

सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर निगरानी रखी जाएगी। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष इस पर कड़ी नजर रखेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

अनुमंडल एवं जिला प्रशासन इस पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!