किशनगंज : बीएसएफ की एडीजी ने किया सीमा क्षेत्र का निरीक्षण
एडीजी ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचालन और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की

किशनगंज, 24 जनवरी (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, एडीजी बीएसएफ (पूर्वी कमान) कोलकाता सोनाली मिश्रा ने बुधवार को भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। एडीजी बीएसएफ के निरीक्षण के दौरान उत्तर बंगाल फ्रंटियर के कार्यवाहक आईजी सीडी अग्रवाल भी मौजूद थे। बीएसएफ की एडीजी खगड़ा बीएसएफ कैम्प भी पहुंची थी। वहां बीएसएफ के डीआईजी ईश औल ने अन्य वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारियों की उपस्थिति में एडीजी बीएसएफ का स्वागत किया। एडीजी ने बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचालन और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की। बैठक के दौरान एडीजी बीएसएफ (पूर्वी कमान) ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए और भारत के आगामी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सीमा पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया।
इसके बाद एडीजी ने सेक्टर मुख्यालय किशनगंज और संयुक्त अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती सीमा प्रहरियों से मुलाकात की और उन्हें फल भेंट किए। इसके बाद भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र के लिए रवाना हुई और सबसे पहले 72 बटालियन बीएसएफ के बीओपी नरगांव के क्षेत्र का दौरा किया। इसके अलावा 152 बटालियन बीएसएफ के बीओपी बेलागाछी के क्षेत्र का दौरा किया।



