ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

उपायुक्त के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर जिले में होंगे विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन….

■ दहेज कुप्रथा को लेकर जिले का थीम “दहेज़ नहीं यह पैसा है, क्या आपका चरित्र भी ऐसा है”:- उपायुक्त….

■ “दहेज़ प्रथा नहीं व्यापार है, लालची लोगो का हथियार है” को बनाया गया है दूसरा थीम:- उपायुक्त….

■ उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला, प्रखंड, थाना, पंचायत स्तर पर होने वाले पत्राचार में दहेज कुप्रथा के थीम का किया जाएगा उल्लेख….

■ दहेज कुप्रथा को समाज से खत्म करने में सभी का सहयोग आपेक्षित:- उपायुक्त….

राजीव कुमार:-उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर जिले में विशेष जनजागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में इस कड़ी को और भी सशक्त करते हुए दहेज कुप्रथा को लेकर इस वर्ष का थीम “दहेज़ नहीं यह पैसा है, क्या आपका चरित्र भी ऐसा है’। एवं “दहेज़ प्रथा नहीं व्यापार है, लालची लोगो का हथियार है”। 

 

इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार दहेज कुप्रथा को लेकर निर्धारित थीम का उल्लेख करते हुए जिला, प्रखंड, थाना, पंचायत स्तर पर होने वाले पत्राचार में किया जाएगा। आगे उपायुक्त ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी है और यह तभी संभव है जब लोग इसके बारे में जागरूक हों। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियां समाज, देश व प्रदेश की प्रगति में बाधक है। जिन्हे समाप्त करने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि दहेज कुप्रथा जघन्य अपराध है जो समाज पर कलंक है। उन्होंने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन द्वारा इसे प्रभावी ढग से रोकने के लिए कडे़ कदम उठाए जा रहे है परतु लोगों को जागरूक करके और सामाजिक अभियान चलाकर ही इस बुराई को समाप्त किया जा सकता है, जिसमे आप सभी जिलावासियों का सहयोग आपेक्षित हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button