ताजा खबरप्रमुख खबरेंब्रेकिंग न्यूज़योजनाराज्य

एबीवीपी की पलामू इकाई ने डीडीसी को सौंपा ज्ञापन – विनीत पांडे

केवल सच – पलामू

मेदनीनगर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा पलामू जिला संयोजक अभय वर्मा की अध्यक्षता में पलामू डि०डि०सी को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से छात्र हित में उक्त मांग की गई, जिले के किसी विद्यालय अथवा महाविद्यालय के निकट शराब दुकान को अभिलंब हटाया जाए, जिले में बनी स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं का रखरखाव किया जाए एवं उनकी नियमित साफ-सफाई की जाएं, नवनिर्मित नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के निर्माण में हुई भारी त्रुटि की जांच की जाए एवं दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए एवं विश्वविद्यालय में हो रही भारी गड़बड़ी को अविलंब दूर किया जाएं, ज्ञात हो कि हाल ही में बने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के निर्माण में भारी त्रुटि हुई है एवं निर्माण के दौरान ही बिल्डिंग में दरार आ गई थी, इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों विनीत पांडे,जिला सह संयोजक रोहित देव,नगर मंत्री रामाशंकर पासवान, अमन गुप्ता,पिजी डिपार्टमेंट प्रमुख मनिष पालटा,नगर सह मंत्री नितिश दूबे,बब्लू पांडे,बिपीन यादव,कार्यालय मंत्री उत्कर्ष तिवारी आदी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!