District Adminstrationकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : डीटीओ रूप में अभिनय भास्कर ने किया पदभार ग्रहण।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले में नए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) के रूप में अभिनय भास्कर ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब हो की बीते दो सालो से जिले में परिवहन पदाधिकारी के रूप में पूर्णिया डीटीओ रमाशंकर को किशनगंज जिले का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था और वो बतौर प्रभारी परिवहन पदाधिकारी के रूप में कार्य संभाल रहे थे। जिस वजह से लोगो को काफी परेशानी हो रही थी। छोटे मोटे कार्यों के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब जिले को अपना परिवहन पदाधिकारी मिल चुका है। अभिनय भास्कर ने पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को कहा की मार्च का महीना चल रहा है इस महीने में अधिक से अधिक राजस्व की वसूली हो यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी। ओवर लोडिंग के धंधे पर पूरी तरह अंकुश लगाने का कार्य वो करेंगे। अभिनय भास्कर ने आगे कहा की जिले में अवैध तरीके से फल फूल रहे अवैध इंट्री के धंधे को समाप्त करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button