ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रांची : राहुल गाँधी की सदस्यता रद्द होने के विरुद्ध मे महात्मा गॉंधी के प्रतिमा के समक्ष संकल्प सत्याग्रह किया गया।

रॉंची/भारती मिश्रा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में रविवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कॉंग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प सत्याग्रह किया गया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक दीपिका पांडे सिंह एवं प्रदेश के नेताओं ने माल्यार्पण किया। सत्याग्रह में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक दीपिका पांडे सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, अनवर अंसारी, केशव महतो, कमलेश, महासचिव अमुल्य नीरज खलखो, अजय नाथ, सहदेव, विनय सिन्हा दीपू, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, संजय पांडे, रबिंद्र सिंह, सुंदरी तिर्की, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ, आभा सिन्हा मानस सिन्हा सुनील सिंह सुरेन राम, गुंजन सिंह, अभिलाष साहू, केदार पासवान, महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, ग्रामीण अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, गजेंद्र सिंह सूर्यकांत शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह, शमशेर आलम, नेली नाथन ईश्वर आनंद मुख्य रूप से शामिल थे।प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि महात्मा गांधी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हुए सत्याग्रह कर रहे हैं और जो एक लड़ाई है लंबी लड़ाई लड़ने के लिए आज हम लोग धरना पर बैठे हैं। हम लोगों का यही प्रयास होगा कि आदरणीय राहुल गांधी जी ने जो आवाज उठाई है अडानी के खिलाफ उस को अंजाम तक पहुंचाने का काम करेंगे। आप देख रहे हैं जिस तरह से राहुल गांधी पर कार्रवाई हुई है उससे हम कह सकते हैं लोकतंत्र खतरे में है और उस लोकतंत्र को बचाना हमारी जिम्मेदारी है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो हमें संविधान दिया था उसे कहीं ना कहीं कुचलने का काम हो रहा है ऐसे समय में हम लोग ये संकल्प लेंगे के आगे कैसे हमको बढ़ना है और राहुल गांधी ने जो लड़ाई शुरू की है उसे अंजाम तक पहुंचाना। नेता आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी की सदस्यता को खत्म करवाया है उससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यह साबित हो गया है कि लोकतंत्र खतरे में ही नहीं है बल्कि उसे खत्म करने की भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। ये जुल्म है इस जुल्म को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल गांधी देश की जनता के लिए के लिए काम कर रहे हैं उनकी लडाई मे हम उनके साथ है।कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने भी कहा कि भाजपा तानाशाही के साथ शासन चला रही है। देश के लोकतंत्र से खिलवाड़ किया कर रही है । आनन-फानन में राहुल गांधी की सदस्यता को खत्म करवा दिया गया। लोकतंत्र के लिए काला दिन था हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि लोकतंत्र को बचाया जाए। मंत्री डॉ रामेश्वर राव ने कहा कि देश में पहली दफा ऐसा हुआ है कि 24 घंटे के अंदर किसी सांसद की सदस्यता को खत्म करा दिया गया लोकतंत्र के लिए ये अच्छा संकेत नहीं है राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता होने की भूमिका निभाई है जिस तरह से अडानी ने एसबीआई और एलआईसी के पैसे का दुरुपयोग किया है और उसे उजागर किया है उससे भाजपा डर गई है। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि निश्चित तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को समाप्त कर एक अधिकार कायम करने की कोशिश की जा रही है जो देश स्वीकार नहीं करेगा। कहीं का ध्यान कहीं भड़काने की कोशिश की जा रही है। अडानी जिस तरह से एसबीआई और एलआईसी का भी गरीबों का सेविंग पैसा को भी लूट लिया। राहुल गांधी ने सदन में सवाल पूछा और आवाज उठाने लगे तो ये लोग डरने लगे, जो ये लोग जुल्म ढा रहे हैं उससे हमलोग डरने वाले लोग नहीं है, हम लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी अंग्रेजों को यहां से भगाया है ये हमारा इतिहास है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राहुल गांधी के लगभग 4000 किमी की भारत यात्रा से और अडानी घोटाले के ऊपर सदन में सवाल पूछने से भाजपा तिलमिला गई जिस की वजह से उनकी सदस्यता को 24 घंटे के अंदर खत्म करा दिया। विधायक दीपिका पांडे ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के जननेता है उन्होंने हमेशा जनता की आवाज उठाई है और उनकी लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी है यह कैसे हो सकता था कि अडानी देश के पैसे को लूट ले और वह खामोश रहै अडानी के घोटालों को उजागर उन्होंने किया है जिसकी वजह से पूरी भाजपा डर गई। राहुल गांधी से भाजपा पहले से ही डरी हुई थी उसने ओछी राजनीति करके देखा दिया है। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आदेश पर आज राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलते हुए केन्द्र सरकार की तानाशाही रवैया के खिलाफ महात्मा गाँधी के प्रतिमा स्थल पर सत्याग्रह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक किया गया।

Related Articles

Back to top button