ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

आप ने धूमधाम से मनाया पार्टी का 10 वां स्थापना।।…

त्रिलोकी नाथ प्रसाद-आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को पार्टी के राज्य कार्यालय में पार्टी का 10 वां स्थापना दिवस सामारोह मनाया। 2012 में इसी दिन दिल्ली में आम आदमी पार्टी का गठन किया गया था।

कार्यक्रम में उपस्थित पटना ज़ोन की प्रभारी उमा दफ़्तुआर, ने कहा कि मात्र 10 साल में दिल्ली और पंजाब राज्य में रिकॉर्ड जीत के साथ सरकार चल रही है। इन 10 साल में जनता के बेशुमार प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। आम आदमी पार्टी आज देश की जनता की नयी उम्मीद बन चुकी है, विश्वास बन चुकी है।

मौकों पर प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश, गुलफिसां यूसुफ, धीरेंद्र चौधरी, ई उमा शंकर, मुकेश सिन्हा, जितेंद्र सिंह, युवा नेता अभिमन्यु कुमार, विमल कुमार, एवं आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता प्रितपाल सिंह सलूजा मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!