ताजा खबर

पिता को न्याय दिलाने दर-दर भटक रहा युवक।..

रजनीश कांत झा/वारसलीगंज नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के चैनपुरा निवासी मनीष कुमार अपने पिता के हत्यारे को सजा दिलाने और अपने पिता को इंसाफ दिलाने के लिए डर-डर की ठोकर खा रहे हैं आपको बता दें कि विगत 30 जुलाई को चैनपुरा निवासी वाल्मीकि सिंह की मृत्यु इलाज के दौरान पटना में हो गई थी मृत्यु के पीछे का कारण बताया जाता है कि विगत 28 जुलाई को उनके भाई और भतीजा मिलकर धारदार हथियार और कुदाल से प्रहार किया था जिसे वह घायल हो गए थे और उनका इलाज पटना में चल रहा था इसी दौरान उनके मृत्यु हो जाती है इस संदर्भ में वारसलीगंज थाना में हत्या की प्राथमिक की दर्ज की गई जिसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

जबकि दूसरा खुलेआम घूम रहा है जिसकी शिकायत लेकर मृतक के पुत्र आज नवादा समाहरणालय स्थित आज आरक्षी अधीक्षक के कार्यालय पहुंचा जहां आरक्षी अधीक्षक के अनुपस्थिति में SDPO मुख्यालय से मिलकर आवेदन देते हुए अपनी आपबीती सुनाई, पत्रकारों से बात करते हुए मनीष कुमार ने बताया कि हमारे केस में दो ही मुख्य अभियुक्त हैं जो कि आपस में पिता पुत्र हैं और दोनों घटना के समय हमारे घर के पास मौजूद थे जिसका गावह भी हमारे पास मौजूद हैं बावजूद मुख्य अभियुक्त को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी जिससे हमें डर लगा रहता है की कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!