किशनगंज में भारी मात्रा में कुल-1287 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार तथा वाहन सहित एक मोबाईल जप्त

Big Breaking : सागर कुमार, विशेष प्रतिनिधी, केवल सच की रिपोर्ट
किशनगंज पुलिस द्वारा एक ट्रक में बंधागोभी के बोरों के नीचे छुपाकर ले जा रहे भारी मात्रा में विदेशी शराब कुल-1287 लीटर बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार तथा वाहन सहित एक मोबाईल जप्त
दिनांक-01.02.2023 को समय करीब 10:00 बजे दिन में स0अ0नि0 अजय कुमार गुप्ता एवं सशस्त्र बल के साथ चरघरिया चेक पोस्ट अवैध शराब के विरूद्ध छापामारी एवं वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी क्रम में समय करीब 14:30 बजे बहादुरगंज की ओर से एक उजले रंग का छः पहिया ट्रक काफी तेजी से आ रहा था, जिसे रोकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक द्वारा ट्रक की गति तेज कर भगाने का प्रयास किया, जिसे तत्क्षण सशस्त्र बलों के सहयेग से रोक गया। ट्रक चालक से ट्रक को तेज गति से भगाने का कारण पूछा तो उनके द्वारा कोई भी स्पष्ट कारण नहीं बताया, जिसके बाद ट्रक की तलाशी ली गयी तो पाया गया कि उक्त वाहन में बंधागोभी लदा हुआ है। ट्रक के डाले में बंधागोभी से भरे बोरों को हटाया गया, तो पाया कि ट्रक में भारी मात्रा में शराब का कार्टून लोड किया हुआ है। तत्पश्चात् ट्रक से सभी शराब से भरे कार्टूनों को उतारा गया एवं गिनती की गयी तो 1. इम्पीरियल ब्लू कम्पनी का 375 एम0एल0 का 93 कार्टून, जिसमें प्रत्येक कार्टून 24 बोतल से कुल-837 लीटर, 2. रॉयल चैलेंज व्हिस्की कम्पनी का 375 एम0एल0 का 10 कार्टून, जिसमें प्रत्येक कार्टून 24 बोतल से कुल-90 लीटर एवं 3. मैकडोवेल्स लग्जरी व्हिस्की कम्पनी का 375 एम0एल0 का 40 कार्टून, जिसमें प्रत्येक कार्टून 24 बोतल से 360 लीटर कुल-1287 लीटर विदेशी शराब पाया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया।
तत्पश्चात् ट्रक चालक से उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम गोपाल प्रसाद सिंह, उम्र करीब 42 वर्ष, पिता-बिरेन्द्र प्रसाद सिंह, सा0-गांधीनगर, मसौढ़ी थाना-मसौढ़ी, जिला-पटना बताया। पूछताछ के क्रम में इनके द्वारा बताया गया कि ये बंधागोभी को सिल्लीगुड़ी (पं0 बंगाल) में लोड कर तथा बिरौल, जिला दरभंगा ले जा रहा हूँ। आगे इन्होंने बताये कि पकड़ाये ट्रक ASHOK LEYLAND PARTNER AES, जिसका रजिस्ट्रेशन नं0- BR-01GL-5122 का मालिक खुद है। तत्पश्चात उक्त पकड़ाये गये व्यक्ति गोपाल प्रसाद सिंह को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कोचाधामन थाना काण्ड संख्या-35/2023, दिनांक-01.02.2023, धारा-30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के अन्तर्गत दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस धंधे में शामिल अन्य अभियुक्तों का पता लगाया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
गोपाल प्रसाद सिंह
बरामदगी :-
1287 लीटर अवैध विदेशी शराब, 01 ट्रक
एवं 01 मोबाईल।
टीम में शामिल पु0पदा0/कर्मीः-
1. स0अ0नि0 अजय कुमार गुप्ता, कोचाधामन थाना।
2. हव0 उदय पासवान
3. सिपाही 178 सुनील कुमार राम
4. सि0 527 लक्ष्मण पासवान, सभी कोचाधामन थाना।



