ताजा खबर

पलासी प्रखण्ड अंतर्गत आमगाछी गांव के वार्ड नम्बर दस में सात दिवसीय श्रीश्री 1008 महाविष्णु यज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।

दिलीप कुमार विश्वास /यज्ञ का शुभारंभ बीते चौदह मार्च को किया गया है। तेरह मार्च को यज्ञ की सफलता को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस धार्मिक अनुष्ठान के कारण इलाके का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञ स्थल पर विभिन्न देवी देवताओं की छोटी- बड़ी एक सौ पचीस प्रतिमाएं स्थापित की गई है जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम आयोजक मंडल के अध्यक्ष पूर्व सरपंच अशोक यादव एवं सचिव पूर्व सरपंच बटेश्व यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि बीस मार्च को प्रातः सात बजे इस अनुष्ठान का समापन कर दिया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकुल यादव, आकेश्वर यादव, बिनोद यादव, विजय कुमार, त्रिवेणी यादव, संतोष यादव व मुकेश यादव आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!