किशनगंज पुलिस को मिली सफलता, 20 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बंगाल से स्कूटी में ला रहा था शराब, MGM गेट के पास हुई गिरफ्तारी

किशनगंज,17सितम्बर(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देशन में संचालित विशेष गश्ती एवं निगरानी अभियान के तहत किशनगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.085 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लाइन मोहल्ला निवासी नूर मोहम्मद (पिता – मोहम्मद शफीक, उम्र – लगभग 35 वर्ष) को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह पश्चिम बंगाल से स्कूटी पर सवार होकर MGM के रास्ते किशनगंज में प्रवेश कर रहा था।
कार्रवाई के दौरान MGM गेट के पास उसे घेराबंदी कर रोका गया, और तलाशी के दौरान स्कूटी से विदेशी शराब की 20.085 लीटर मात्रा बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। शराबबंदी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और वाहन जब्त कर लिया गया है।
किशनगंज पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि किसी को भी शराब तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचित करें। पुलिस गोपनीयता बनाए रखेगी।



