ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*पटना जिला का गेहूँ अधिप्राप्ति में उल्लेखनीय उपलब्धि हुआ हासिल।*

पटना जिले में सर्वाधिक किसानों से हुई गेहूं की अधिप्राप्ति, राज्य स्तर पर पहला स्थान हुआ प्राप्त।

गेहूं अधिप्राप्ति की मात्रा के मामले में जिले का राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त।

जिलाधिकारी ने गेहूं अधिप्राप्ति तथा सीएमआर गिराव के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु सभी एसडीओ के साथ की बैठक।

7179 किसानों से 26914.169MT गेहूँ की हुई खरीदारी।

सभी किसानों 7179 को कुल ₹ 531554838 का हुआ भुगतान।

जिलाधिकारी ने 10 जुलाई तक गेहूं की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम के गोदामों में करने का निर्देश दिया।

15 जुलाई तक शत प्रतिशत सीएमआर का गिराव एसएफसी के गोदामों में करने का निर्देश दिया।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :-जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने गेहूं अधिप्राप्ति एवं धान अधिप्राप्ति सीएमआर के सफल एवं सुचारु संचालन का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडलवार समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिया।पटना जिला में रब्बी विपणन वर्ष 2020-21 अंतर्गत गेहूं की अधिप्राप्ति में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है। किसानों से अधिप्राप्ति के मामले में राज्य स्तर पर पटना जिला का पहला स्थान प्राप्त है। इस जिले में 7179 किसानों से गेहूँ क्रय किया गया है। जबकि गेहूं की अधिप्राप्ति(मात्रा) के आधार पर पटना जिला का राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त है।

जिलान्तर्गत 35000 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध 7179 किसानों से 26914.169मे. टन(996.821 Lot)(76.90%) गेहूं का क्रय किया गया है। अब तक सभी किसानों 7179 को भुगतान कर दिया गया है। अब तक कुल 531554838 रू. का भुगतान कर दिया गया है जो 100% है। कुल 301 चयनित पैक्स/ व्यापार मंडल है जिसमें 289 पैक्स तथा 12 व्यापार मंडल है। राज्य खाद्य निगम को कुल गेहूं की आपूर्ति 21668.060 मे. टन(802.521 Lot) की गई है। राज्य खाद्य निगम से पैक्स को 146968196 रू. का भुगतान किया गया है।

गेहूं अधिप्राप्ति की अनुमंडलवार स्थिति इस प्रकार है
बाढ़ अनुमंडल में 1197 किसानों से 5903.854 मेट्रिक टन गेहूं का क्रय किया गया।
मसौढ़ी अनुमंडल में 1546 किसानों से 4576.650 मेट्रिक टन गेहूं का आग्रह किया गया।
पालीगंज अनुमंडल में 1447 किसानों से 5989 .336 मीट्रिक टन गेहूँ का क्रय किया गया।
पटना सिटी अनुमंडल अंतर्गत 524 किसानों से 1728.895 मीट्रिक टन गेहूं का क्रय हुआ।
पटना सदर अनुमंडल अंतर्गत 600 किसानों से 2233.984 मैट्रिक टन गेहूं का क्रय हुआ।
दानापुर अनुमंडल अंतर्गत 1865 किसानों से6481.450 मेट्रिक टन गेहूं का किया गया।

जिलाधिकारी ने 10 जुलाई तक गेहूं की आपूर्ति राज्य खाद्य निगम के गोदामों में करने तथा 15 जुलाई तक शत प्रतिशत सीएमआर का गिराव एसएफसी के गोदामों में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button